{"_id":"5ef4cd7f8ebc3e42d162c602","slug":"thieves-took-gold-crown-and-donation-box-from-hanuman-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर से सोने का मुकुट और दान पेटी पर चोरों ने हाथ किया साफ, सुबह पुजारी ने देखा तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर से सोने का मुकुट और दान पेटी पर चोरों ने हाथ किया साफ, सुबह पुजारी ने देखा तो उड़ गए होश
Thu, 25 Jun 2020 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
टूटा हुआ मंदिर के चैनल का ताला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में उरई के जिला परिषद रोड स्थिति विख्यात मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से चोरों ने लाखों के आभूषण और घंटे चोरी कर लिए। चोर अपने साथ पूरी दान पेटिका भी काटकर ले गए। गुरुवार को जब मंदिर के पुजारियों को घटना की जानकारी हुई तो दिन भर की पंचायत के बाद शाम को कोतवाली में तहरीर दी गई।
उरई कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि मामला जानकारी में है और जांच पड़ताल की जा रही है। मंदिर की देखरेख करने वाले आनंद महाराज ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वे लोग मंदिर परिसर के पट बंद कर सोए थे। गुरुवार की सुबह उठे तो देखा कि चैनल का ताला टूटा पड़ा है। बाहर रखी दान पेटिका भी नदारद है।
भीतर जाकर देखा तो भगवान का सोने का मुकुट, चांदी का छत्र भी गायब था। आसपास के लोगों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद शाम को महाराज ने कोतवाली जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
महाराज के मुताबिक मंगलवार के चढ़ावे को मिलाकर पेटिका में करीब एक लाख के आसपास की रकम होनी चाहिए। कुल पांच लाख के आसपास की चोरी हुई है। कोतवाल का कहना है कि मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा भी किया जाएगा।