{"_id":"65effb46b6c36dd54308efd7","slug":"thieves-targeted-the-bolero-parked-near-the-police-station-unsuccessful-attempt-to-steal-the-second-car-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Theft: एक रात में दो वारदातें, थाने के पास खड़ी बोलेरो को बनाया निशाना, दूसरी कार चोरी का असफल प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Theft: एक रात में दो वारदातें, थाने के पास खड़ी बोलेरो को बनाया निशाना, दूसरी कार चोरी का असफल प्रयास
Tue, 12 Mar 2024 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:30 PM IST
सार
Auraiya News: जिले में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बीती रात में भी चोरों ने थाने के पास खड़ी बोलेरो का पार कर दिया। वहीं, दूसरी घटना में कार को चुराने का असफल प्रयास किया गया।
विज्ञापन
थाने के पास खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में पुलिस का चोरों को कितना खौफ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस की नाक के नीचे थाने की दीवार से खड़ी बोलेरो कार को देर रात चोर पार कर ले गए। अहम बात ये है कि जब पीड़ित पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा, तो पुलिस ने उसे टहला दिया। उसकी रिपोर्ट दर्ज कर करवाई करने की बजाय पीड़ित को यह कह कर चलता कर दिया कि इसमें वो क्या कर सकते हैं।
पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। मजे की बात ये भी हुआ कस्बे में चोरो ने रात में ही एक अन्य कार को चुराने का भी प्रयास किया, जिसका सीसीटीवी में पूरी हरकत कैद हो गई। हालांकि चोर कार ले जाने में सफल नहीं हो सके। कस्बे में वाहन चोर गैंग की सक्रियता और पुलिस की निष्क्रियता से लोग खासे डरे हुए हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।