Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   11 nomination papers sold on the first day, 797 advocates to cast their votes

Auraiya News: पहले दिन बिके 11 पर्चे, 797 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Tue, 17 Nov 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
11 nomination papers sold on the first day, 797 advocates to cast their votes
औरैया। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार से चुनाव के लिए नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 11 नामांकन पत्र खरीदे गए, जिससे चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में उत्साह साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिला बार के मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा ने जानकारी दी कि सोमवार को विभिन्न पदों के लिए 11 वकीलों ने नामांकन फॉर्म लिए। इनमें से अध्यक्ष पद के लिए दो और महामंत्री पद के लिए एक फॉर्म लिया गया है। मंगलवार तक नामांकन फॉर्म वितरित किए जाएंगे, जबकि आगामी 18 व 19 नवंबर को प्रात: 10 बजे से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। एल्डर्स कमेटी की ओर से अंकुर अवस्थी ने बताया कि अद्यतन मतदाता सूची में 19 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। इन नए सदस्यों ने सीओपी प्रमाण पत्र दिखाकर आवेदन किया था। कमेटी अध्यक्ष हृदयनारायण पाण्डेय की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, इस बार के चुनाव में कुल 797 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

23 सदस्यीय कार्यकारिणी के इस अहम चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री के पद सबसे प्रतिष्ठापूर्ण माने जा रहे हैं। संभावित प्रत्याशियों द्वारा मतदाता वकीलों को रिझाने के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ खान-पान की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है। अन्य पदों के प्रत्याशी भी समर्थन हासिल करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। प्रत्याशी मतदाता सूची लेकर वकीलों के घर-घर और शहर से लेकर गांवों तक मथने में जुटे हैं, तथा उनसे अपने पक्ष में सहयोग और समर्थन की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed