{"_id":"6afca9577c4f7cbdb70bff4e","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-from-a-locked-house-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-152268-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंद घर से नकदी व जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंद घर से नकदी व जेवर ले गए चोर
Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। नगर के मालवीय नगर वार्ड में रविवार रात को चोर बंद घर को निशाना बनाकर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार को घर लौटने पर महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
मालवीय नगर निवासी सीमा देवी पत्नी मान सिंह ने बताया कि पति हत्या के आरोप में जेल में हैं। घर में वह बहन राधा देवी व बेटी के साथ रहती हैं। चार दिन पहले वह बेटी के साथ काम से बाहर गई थी। बहन को वह पड़ोसी के घर पर छोड़ गई थीं। रविवार शाम सात बजे बहन घर का काम निपटाने के बाद सोने के लिए पड़ोसी के घर चली गई थी।
रात में चोर घर के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर 35 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह घर पहुंची बहन ने उसे घटना की जानकारी दी। बताया कि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर रात एक बजे के करीब दो बार रेकी करते नजर आते हैं। इसके बाद घटना को अंजाम देकर भाग जाते हैं। सिकंदरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।