फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves stole cables worth lakhs of rupees in a loader by posing as electricity workers

Kanpur News: बिजली कर्मचारी बताकर लाखों रुपये का केबल लोडर में लाद ले गए चोर

Mon, 11 Aug 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cables worth lakhs of rupees in a loader by posing as electricity workers
कानपुर। दक्षिणांचल विद्युत कर्मचारी बताकर चोर लाखों रुपये के केबल लोडर में लाद कर ले गए। कोर्ट के आदेश पर रविवार को पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ककवन के ग्राम घंसी निवादा आनेई निवासी अजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी फर्म आयुष्मान इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज अगस्त 2024 से पनकी पड़ाव क्षेत्र में दक्षिणांचल बिजली विभाग के रखरखाव का कार्य कर रही थी। 14 अक्टूबर 2024 की सुबह कुछ लोग दक्षिणांचल बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर स्टोर पहुंचे और सुपरवाइजर को गुमराह कर 500-500 मीटर के दो ड्रम एल्यूमिनियम केबल, 100 मीटर अतिरिक्त केबल का बंडल तथा नट-बोल्ट आदि सामान गाड़ी में लादकर ले गए। गाड़ी मालिक से जानकारी करने पर आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के अकबरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी मोहित, जितेंद्र और अरुण के रूप में हुई। आरोप है कि घटना की जानकारी थाना पनकी, एसीपी पनकी, पुलिस कमिश्नर को देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस परकोर्ट का सहारा लिया। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed