{"_id":"5bea821bbdec2269845aa6fe","slug":"thieves-steal-millions-with-jewelry-and-cash-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ नकदी समेत 10 लाख के जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ नकदी समेत 10 लाख के जेवर किए पार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
अौरैया में एक घर से चोरों ने पार किए नकदी समेत 10 लाख के जेवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बीती रात एक घर में घुसकर नकदी समेत 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पीड़ित ने संबंधित थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यह घटना औरैया जिले के ग्राम ताल्हेपुर की है। यहां चोरों ने बीती रात वहीद पुत्र रफीक खान के घर में जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस आए। चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे बक्शों व अलमारी से नकदी समेत 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। जानकारी के अनुसार बक्सों व अलमारी में रखे जेवरात पीड़ित गृहस्वामी की चार पुत्रियों व दो पुत्रवधू के थे।