फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves made off with cash and jewelry worth lakhs from a farmer's house.

Kanpur News: किसान के घर से नकदी समेत लाखों के आभूषण ले गए चोर

Thu, 24 Sep 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with cash and jewelry worth lakhs from a farmer's house.
रनियां। थाना क्षेत्र के करबक गांव के मजरा संत नगर में मंगलवार रात चोर घर में घुसकर बक्सा उठा ले गए। करीब 200 मीटर दूर खेत में बक्सा तोड़कर उसमें रखे जेवरात और 20 हजार रुपये नकद पार दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। करबक गांव के मजरा संत नगर निवासी देशराज कठेरिया ने पुलिस को बताया कि वह किसानी करते हैं। मकान के मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट नहीं लगा है। मंगलवार रात वह और पत्नी गुड्डन बरामदे के सामने वाले हिस्से में सो रहे थे।
विज्ञापन

बगल के कमरे में उनका बेटा मुकेश और बहू अंजली सो रहे थे। बड़ा बेटा राकेश और उसकी पत्नी रोशनी घर के आखिरी कमरे में सो रहे थे। मंगलवार रात चोर घर के अंदर दाखिल हुए और उनके कमरे में रखा एक बक्सा उठा ले गए। सुबह बक्सा घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। पास में कपड़े भी बिखरे पड़े मिले।
विज्ञापन

देशराज ने बताया कि चोर बक्से में रखी 20 हजार की नकदी और लाखों के आभूषण ले गए। बताया कि दोनों बहुओं ने अपने जेवर व अन्य सामान सास गुड्डन को रखने के लिए दिया था। जो बक्से में रखा गया था। सुबह सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घर और खेत में पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, पीड़ित देशराज ने रनियां थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed