{"_id":"6a66663458e6571ee107241e","slug":"thieves-broke-the-window-grille-and-stole-items-from-the-school-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146397-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिंगला तोड़कर स्कूल से सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिंगला तोड़कर स्कूल से सामान ले गए चोर
Mon, 27 Jul 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के कीरतपुर स्थित राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज से शनिवार रात को चोर सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनरेश यादव ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात चोर बाउंड्री फांदकर परिसर में घुस आए और प्रधानाचार्य कक्ष के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे। चोरों ने कक्ष में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सामान की तलाशी ली लेकिन उसमें कुछ न मिलने पर कार्यालय कक्ष का ताला तोड़ दिया। जिंगला तोड़कर पीछे के रास्ते से अंदर रखी दो बैटरी, इन्वर्टर, डीवीआर, एफटीपी, कंप्यूटर सहित करीब 1.20 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह खेतों में धान लगाने पहुंचे किसानों ने जिंगला टूटा देख चोरी की आशंका जाहिर कर प्रबंधक रामशंकर शुक्ला को जानकारी दी थी।
मौके पर आकर जांच करने पर चोरी की जानकारी हो गई। प्रबंधक रामशंकर शुक्ला ने आरोप लगाया कि तीन साल में चोरों ने स्कूल में तीसरी बार चोरी को अंजाम दिया है। पूर्व में हुईं दो घटनाओं को लेकर गजनेर थाना में लिखित तहरीर दी थी लेकिन पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।