फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves broke in and stole cash and jewelry.

Kanpur News: सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए चोर

Mon, 03 Aug 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke in and stole cash and jewelry.
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार रात को चोर गजनेर रायपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित घर में सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जागी गृहस्वामिनी ने स्वयं को कमरे में बंद पाकर शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आकर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन की है।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी बब्ली ने बताया कि पति सुनील की मौत के बाद से वह घर में बेटे शिवा के साथ अकेली रहती है। शनिवार रात 11:30 बजे के करीब वह बेटे के साथ दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चली गई। देर रात को चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस आए और नीचे कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर सामान बिखेर दिया। कमरे में कुछ भी न मिलने पर चोर जीने के जरिये दूसरी मंजिल पर आ गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चोरों ने उसे व बेटे को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद मिला। चोरी की आशंका पर उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों से दरवाजा खुलवाया और घटना की जानकारी ग्राम प्रधान जेठ सोहन कुमार को दी। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि सूचना पर पामां चौकी प्रभारी मोहन वीर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed