फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves arrive at Lucknow's Charbagh station with mobile phones worth Rs 50 lakh

Kanpur News: 50 लाख के मोबाइल लेकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचे चोर

Tue, 09 Dec 2025 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves arrive at Lucknow's Charbagh station with mobile phones worth Rs 50 lakh
कानपुर। चावला चौराहे के पास दुकान से 50 लाख के मोबाइल पार करने वाले पांचों आरोपी वारदात के बाद लखनऊ भाग गए। इन लोगों ने कार लखनऊ जाने के लिए कार का प्रयोग किया है। सभी रामादेवी से कार में सवार होते फुटेज में नजर आए हैं। इससे पहले सभी ऑटो में बैठकर गोविंदनगर से रामादेवी तक गए थे। यह ऑटो आरोपियों ने नंदलाल चौराहे से पकड़ा था। पुलिस मान रही है कि आरोपी बिहार या अन्य किसी राज्य के हो सकते हैं जो ट्रेन पकड़कर अपने ठिकाने के लिए लौट गए।
विज्ञापन

10 ब्लॉक निवासी नीरज वलेचा की चावला चौराहे के पास कृष्णा कम्युनिकेशन मोबाइल के नाम से दुकान है। रविवार तड़के पांच चोरों ने कंबल की आड़ से शटर तोड़कर 50 लाख रुपये के महंगे मोबाइल पार कर दिए थे। करीब 43 मिनट तक दुकान के अंदर रहा शातिर मोबाइलों को तीन बैगों में भरकर ले गया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने अब तक 220 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली तो आरोपी ऑटो में नंदलाल चौराहे के पास से बैठकर रामादेवी की ओर जाते दिखे। रामादेवी चौराहे पर एक सफेद रंग की कार से लखनऊ की ओर चले गए। इसके आगे की फुटेज पाने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि आरोपी स्टेशन से किसी ट्रेन में बैठकर आगे को रवाना हो गए हैं। कार्यवाहक इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि आरोपियों को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर देखे जाने के फुटेज मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed