फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves are fooling Operation Trinetra by fooling the cameras

Kanpur News: कैमरों की आंखों में माड़ा, ऑपरेशन त्रिनेत्र को गच्चा दे रहे चोर

Mon, 04 Aug 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves are fooling Operation Trinetra by fooling the cameras
कानपुर। हर चौराहे और गली में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों को गच्चा देकर शातिर एक के बाद एक ताबड़तोड़ चोरियां कर रहे हैं। पुलिस चोरियों को खुलासा करने के बजाय सिर्फ कैमरे की फुटेज खंगालने तक सीमित है। ऐसा लगता है कि कैमरों की आंखों में भी माड़ा लग गया है। यह सच्चाई कुछ दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के आंकड़े बयां कर रहे हैं। खास बात यह है कि चोरों ने सबसे ज्यादा पूर्वी जोन के चकेरी थानाक्षेत्र को निशाना बनाया है। यहां 15 दिन में पांच चोरियां हुईं हैं।
विज्ञापन

मई से लेकर अगस्त की शुरुआत तक कानपुर जिले में एक दर्जन से ज्यादा बड़ी चोरियां हुईं हैं। इनमें पीड़ित परिवार की लाखों रुपये की जमापूंजी और गहने शातिर उठा ले गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस सिर्फ फुटेज खंगाल पाई है। पुलिस एक घटना को दर्ज कर विवेचना शुरू करती है तो दूसरी घटना हो जाती है। चकेरी, कल्याणपुर, नवाबगंज, स्वरूपनगर और पनकी में शातिरों ने घरों, दुकानों और गोदामों को निशाना बनाया है। इन घटनाओं ने पुलिस के सूचना तंत्र की पोल खोल दी है। आमतौर पर किसी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए स्थानीय मुखबिर तंत्र, बीट सिपाही की निगरानी, रात्रि गश्त और इंटेलिजेंस यूनिट की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है लेकिन जिले में इन सबकी कमी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


इन चोरियां का नहीं हो सका खुलासा :
सेंट्रल जोन



- नवाबगंज में फोम कारोबारी श्रीराम अग्रवाल के घर का ताला तोड़कर 72 लाख की चोरी।


चकेरी


- एक अगस्त को भवानीनगर में स्क्रैप व्यापारी के गोदाम का शटर तोड़कर ढाई लाख की चोरी।
- दो अगस्त को दहेली सुजानपुर में लेबर इंस्पेक्टर के घर का ताला तोड़कर साढ़े छह लाख की चोरी।
- 31 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष के घर से 300 मीटर की दूरी पर तीन किरायेदारों के घर लाखों की चोरी।

- 23 जुलाई को श्यामनगर में ऑर्डनेंस कर्मी के बंद घर के ताले तोड़कर 30 लाख की चोरी।
- 18 जुलाई को मानस विहार में एनजीओ में लाखों की नकदी व चांदी के सिक्के चोरी किए।
बिठूर :

- एक मई को बगदौधी बांगर मंधना निवासी संतोष त्रिपाठी के घर करीब साढ़े तीन लाख की चोरी।

- 26 जुलाई को एयरफोर्स सार्जेंट शिव विहार निवासी भारद्वाज यादव व आर्मी जवान छविराम के घर 50 हजार की चोरी।

महाराजपुर


- छह मई को नजफगढ़ में अभिषेक सिंह के घर से दो लाख नकद व 18 लाख के जेवर चोरी।

- आठ मई को नजफगढ़ में पिंटू गौतम के बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी।


कल्याणपुर


- 26 मई को सचेंडी चकरपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश मिश्रा के घर आठ लाख की चोरी।
- 28 जुलाई को आवास विकास तीन चौकी के सामने जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी।
शिवराजपुर


- सात मई को मघईनिवादा गांव क़ी मंडी समिति में हजारों के अनाज की बोरी चोरी।
- नाै मई को कासामऊ के अनिल कटियार के अनाज के गोदाम से पचास हजार का अनाज चोरी।
- 27 मई को शिवराजपुर के मुकेेश तिवारी के घर से 20 हजार रुपये की चोरी।
- 30 जून को बर्राजपुर में चोरों ने बंद ज्वैलर्स की दुकान से लाखों का माल पार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article