{"_id":"57dd00114f1c1b4509d48878","slug":"thief-tried-to-rob-atm-near-police-station-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में चोर हुए बेखौफ, बगल में थाना फिर भी एटीएम लूटने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में चोर हुए बेखौफ, बगल में थाना फिर भी एटीएम लूटने का किया प्रयास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बदमाशों की हिम्मत तो देखिए, नजीराबाद थाने के पास लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। इसके बाद चोरों ने एटीएम लूट का प्रयास भी किया। कैश निकालने के लिए मशीन से छेड़छाड़ की। आखिर में नाकाम होने पर बदमाश मशीन की तीन बैट्रियां लेकर चले गए।
थानाध्यक्ष जीतेश कुमार के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के गार्ड ने शुक्रवार सुबह बैट्रियां चोरी होने की जानकारी दी थी। जांच में पता चला है कि बृहस्पतिवार रात ड्यूटी का गार्ड राजन सुबह छह बजे से पहले चला गया था।
इस पर गार्ड को बुलाकर पूछताछ की गई तो वह भी कोई सटीक जवाब नहीं दे पाया। इससे राजन की भूमिका संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मशीन का कैश सुरक्षित है। बैंक अधिकारियों की ओर से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।