फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   They did not come the first time, now three Deputy SPs, Inspector, two KDA employees have been called again

Kanpur News: पहली बार में आए नहीं, अब दोबारा बुलाए गए तीन डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर, केडीए के दो कर्मी

Fri, 05 Sep 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
They did not come the first time, now three Deputy SPs, Inspector, two KDA employees have been called again
कानपुर। एसआईटी ने तीन डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर, केडीए के पूर्व कर्मचारियों को दोबारा से नोटिस भेजा है। उन्हें बयान के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इससे पूर्व भी पुलिसकर्मियों और केडीए वीसी के दोनों पूर्व सचिव को नोटिस जारी हुआ था लेकिन बयान के लिए कोई नहीं आया था।
विज्ञापन


अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ जांच कर रही एसआईटी को जमीन के खेल में पुलिस, प्रशासनिक और केडीए के कर्मचारियों का हाथ होने का सबूत मिला है। उसके लिए कई गवाहों और शिकायतकर्ताओं के बयान लिए गए। उनकी ओर से मिली जानकारियोें में डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला, विकास कुमार पांडेय, संतोष सिंह, इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी और केडीए वीसी के पूर्व सचिव एमके सोलंकी व कश्यपकांत दुबे का नाम सामने आया। एसआईटी ने सभी को बयान के लिए 29 और 30 अगस्त को बुलाया था। क्षेत्राधिकारी ऋषिकांत शुक्ला इस समय हरदोई, विकास कुमार पांडेय लखनऊ कमिश्नरी और संतोष सिंह मैनपुरी में हैं। इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी मेडिकल लगाकर गैरहाजिर हैं। एमके सोलंकी बस्ती विकास प्राधिकरण में तैनात हैं। कमिश्नरी पुलिस के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस और अन्य कर्मचारियों को दोबारा से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बयान के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


एक डिप्टी एसपी ने कहा पहले आरोप पत्र लेकर आएं
पुलिस सूत्र बताते हैं कि एक डिप्टी एसपी के पास दरोगा नोटिस लेकर पहुंचे थे। उन्हें डिप्टी एसपी ने कहा कि पहले आरोप पत्र लेकर आएं जिस पर वह बयान देंगे। बिना आरोप पत्र के किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed