फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   These new plans will secure train travel

सरकार की इन नई योजनाओं से सुरक्षित होगा रेल सफर

Sun, 15 Jan 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
These new plans will secure train travel
रेलवे बोर्ड चेयरमैन एके मित्तल
कानपुर आये रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने बताया कि पहले एक पटरी 13 मीटर की होती थी, जिसे फिश प्लेटों से जोड़ा जाता था, लेकिन वर्तमान समय में तीन से आठ किमी का वेल्डिंग ट्रैक हो गया है। ट्रैक लंबा होने से कर्मचारी पैदल पूरे ट्रैक पर नजर नहीं रख पाते हैं। कहीं न कहीं चूक हो जाती है। इसी चूक को रोकने के लिए जल्द ही अल्ट्रासोनिक वैन से निगरानी की योजना है। एक माह के भीतर यह वैन मुहैया हो जाएगी। इस दौरान रेलवे के सिगनल एंड टेली कम्यूनिकेशन के डीजी अखिल अग्रवाल, मेंबर इंजीनियरिंग आदित्य मित्तल, मेंबर रोलिंग स्टाफ रवींद्र गुप्ता, उत्तर-मध्य रेलवे के जीएम अरुण सक्सेना, मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार पंकज, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डीके त्रिपाठी और सीपीआरओ विजय कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन

तड़के अफसर भी करेंगे ट्रैक की पेट्रोलिंग
चेयरमैन ने बताया कि हादसों के मद्देनजर 5 जनवरी से 5 फरवरी तक सेफ्टी माह चलाया जा रहा है। इस दौरान अफसर पैदल रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। खामी पाए जाने पर उसे दुरुस्त कराएंगे। अधिकतर हादसे भोर में 3-5 बजे के बीच हुए हैं। इसलिए इसी समय में अफसरों को ट्रैक की निगरानी का निर्देश दिया गया है। साथ ही चालकों को भी कहा गया है कि अगर ट्रैक पर उन्हें कहीं भी झटका सा महसूस हो तो तत्काल अगले स्टेशन पर इसकी सूचना दर्ज कराएं, ताकि हादसों को रोका जा सके। 
विज्ञापन

रेल संरक्षा के लिए 20 हजार करोड़ का प्रस्ताव
चेयरमैन ने कहा कि रेल संरक्षा के लिए सलाना 20 हजार करोड़  का बजट दिए जाने का प्रस्ताव है। इसे आगामी बजट में रखा जाएगा। इसके लिए वित्त मंत्रालय और रेल के आउटसोर्सिंग के जरिए धन जुटाया जाएगा। पांच साल में इसके लिए एक लाख करोड़  रुपये जुटाने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे एक नजर
देशभर में एक लाख दो किमी का रेलवे ट्रैक है
20 हजार ट्रेनें, जिनमें 12 हजार पैसेंजर और 8 हजार मालगाड़ी हैं
ढाई करोड़ यात्री रोजाना करते हैं यात्रा
रेलवे के 13 डिवीजनों की निगरानी में होता है ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed