{"_id":"6aeb8a11439abb043d0fa789","slug":"there-will-be-no-problem-of-plots-and-crops-in-registration-through-farmer-id-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151628-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फार्मर आईडी से पंजीकरण में अब नहीं आएगी गाटे और फसल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फार्मर आईडी से पंजीकरण में अब नहीं आएगी गाटे और फसल की समस्या
Thu, 05 Nov 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरकारी क्रय केंद्रों पर फसलों की बिक्री के लिए पंजीकरण कराने में फार्मर आईडी की वजह से आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब किसान पंजीकरण के दौरान स्वयं अपने गाटे और फसल के प्रकार का चयन कर सकेंगे। इससे क्रॉप सर्वे में फसल का विवरण दर्ज न होने या गलत दर्ज होने पर किसानों को पंजीकरण कराने में परेशानी नहीं होगी।
जिला खाद एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार जिन किसानों की फार्मर आईडी जनरेट हो चुकी है, उनकी भूमि से संबंधित जानकारी पंजीकरण से लिंक की जाएगी। यदि क्रॉप सर्वे में किसी गाटे पर धान, मक्का, ज्वार, बाजरा या अन्य फसल का विवरण उपलब्ध नहीं है तो किसान अपनी वास्तविक फसल के अनुसार स्वयं विकल्प चुन सकेंगे।
किसान के चयन और क्रॉप सर्वे में दर्ज फसल का विवरण अलग-अलग होने पर मामला संबंधित अधिकारियों के लॉगिन पर सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से इसकी जांच कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह व्यवस्था पहले से हो चुके पंजीकरण के साथ ही वर्तमान में किए जा रहे पंजीकरण पर भी लागू होगी। इससे किसानों को अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए पंजीकरण कराने में सहूलियत मिलेगी।