Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be no problem of plots and crops in registration through Farmer ID.

Kanpur News: फार्मर आईडी से पंजीकरण में अब नहीं आएगी गाटे और फसल की समस्या

Thu, 05 Nov 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
There will be no problem of plots and crops in registration through Farmer ID.
कानपुर देहात। सरकारी क्रय केंद्रों पर फसलों की बिक्री के लिए पंजीकरण कराने में फार्मर आईडी की वजह से आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब किसान पंजीकरण के दौरान स्वयं अपने गाटे और फसल के प्रकार का चयन कर सकेंगे। इससे क्रॉप सर्वे में फसल का विवरण दर्ज न होने या गलत दर्ज होने पर किसानों को पंजीकरण कराने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला खाद एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार जिन किसानों की फार्मर आईडी जनरेट हो चुकी है, उनकी भूमि से संबंधित जानकारी पंजीकरण से लिंक की जाएगी। यदि क्रॉप सर्वे में किसी गाटे पर धान, मक्का, ज्वार, बाजरा या अन्य फसल का विवरण उपलब्ध नहीं है तो किसान अपनी वास्तविक फसल के अनुसार स्वयं विकल्प चुन सकेंगे।
विज्ञापन

किसान के चयन और क्रॉप सर्वे में दर्ज फसल का विवरण अलग-अलग होने पर मामला संबंधित अधिकारियों के लॉगिन पर सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से इसकी जांच कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह व्यवस्था पहले से हो चुके पंजीकरण के साथ ही वर्तमान में किए जा रहे पंजीकरण पर भी लागू होगी। इससे किसानों को अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए पंजीकरण कराने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed