{"_id":"576ae02b4f1c1bc525b48353","slug":"there-will-be-no-empty-seats-in-government-polytechnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली नहीं रहेंगी सरकारी पॉलिटेक्निक सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली नहीं रहेंगी सरकारी पॉलिटेक्निक सीटें
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पीयू स्टूडेंट ने तैयार किया खास वाटर फिल्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक कॉलेजों की सीटें इस बार खाली नहीं रहेंगी। इसके लिए 8 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग, शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन और फीस जमा करके एडमिशन लेने की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल स्टूडेंटों को ही मिल सकेगा। ऐसा पहली बार होगा। इससे पहले राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक की खाली सीटें नहीं भरी जाती थीं।
नई व्यवस्था का फायदा स्टूडेंट और शासन दोनों को मिलेगा। स्टूडेंटों को कम फीस में एडमिशन मिलेगा तो प्राविधिक शिक्षा विभाग की आय बढ़ जाएगी। काउंसलिंग से कानपुर नगर के रावतपुर, घाटमपुर और साकेत नगर सहित यूपी के 127 राजकीय, 19 अनुदानित पॉलिटेक्निक की 36,180 सीटें भरी जाएंगी।
25 जून से काउंसलिंग, 1.34 लाख सीटें भरेंगी
पॉलिटेक्निक की ऑनलाइन काउंसलिंग 25 जून से शुरू होगी। इससे राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक की एक लाख 34 हजार 727 सीटें भरी जाएंगी। काउंसलिंग चार चरणों में होगी। 2 अगस्त को अंतिम चरण का सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। वेबसाइट www.jeecup.org पर जाकर काउंसलिंग कराई जा सकेगी।