{"_id":"68e8275f530c1d387e04389c","slug":"there-will-be-a-third-eye-on-the-candidates-at-the-central-station-kanpur-news-c-362-1-ka11006-132924-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों पर रहेगी तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों पर रहेगी तीसरी आंख
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 12 को पीसीएस परीक्षा करा रहा है। इसमें परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। कानपुर में 39 केंद्रों पर पीसीएस (प्री) परीक्षा होगी जिसमें विभिन्न जिलों के 17,688 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन पर अधिकारियों, वाणिज्य कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस की टीमों को तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्टेशनों की गतिविधियों की लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। आठ रिजर्व रैकों की व्यवस्था की गई है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। 12 अक्तूबर को विभिन्न ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर 11 व 12 अक्तूबर को विभिन्न ट्रेनों को विस्तारित भी किया जा सकता है। भीड़ बढ़ने पर होल्डिंग एरिया को सक्रिय रूप से प्रयोग में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
रोडवेज लगाएगा अतिरिक्त बसें
अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज कानपुर रीजन ने भी तैयारी की है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि झांसी, आगरा, बनारस, उन्नाव, हरदोई जैसे रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। सेंट्रल स्टेशन से अभ्यर्थियों को लाने-ले जाने के लिए भी ई-बसों व सिटी बसों की व्यवस्था की जाएगी। झकरकटी बस अड्डे पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे।