{"_id":"652aed6783ecfa2557088c95","slug":"there-will-be-a-flood-of-faith-in-the-temples-on-navratri-the-auspicious-time-of-installation-will-be-in-the-afternoon-kanpur-news-c-220-1-akb1002-4126-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, दोपहर में घट स्थापना का मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, दोपहर में घट स्थापना का मुहूर्त
Sun, 15 Oct 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार को हो गई। पहले दिन देवी मंंदिरों में आदि शक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैल पुत्री का धूमधाम से पूजन होगा। सुबह से ही पूजन अर्चन के लिए भक्त पहुंचेंगे। इधर शुभ मुहूर्त में घरों में कलश स्थापना होगी। भक्तों ने कलश स्थापना की तैयारी शनिवार शाम को कर ली। मां दुर्गा की मूर्ति, पूजन के लिए नारियल, फल, ओढ़ाने के लिए चुनरी आदि की खरीदारी हुई।
अकबरपुर कस्बे में रूरा मार्ग पर कालिका देवी मंदिर के बाहर नवरात्रि को लेकर पूजन सामग्री व फूल और माला की दुकानें सज गई। यहां भक्त पहुंचे और कलश स्थापना के लिए सामग्री की खरीद की। कस्बे में स्टेट बैंक मार्ग पर मां दुर्गा की मूर्ति की दुकानें सज गई। यहां लोग पहुंचे और पसंद की मूर्ति खरीदी। इधर रूरा के दुर्गा मंदिर व लमहरा के परहुल देवी मंदिर परिसर में सजावटी सामग्री, फल, नारियल व चुनरी की सजी दुकानों पर भी लोग पहुंचे और कलश स्थापना के लिए खरीदारी की। कुम्हारों से मिट्टी के कलश की खरीदे गए। प्रति कलश तीस से चालीस रुपये के हिसाब से मिला। नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक का शुभ मुहूर्त है। आचार्य पं. प्रियंक दीक्षित ने बताया कि कलश स्थापना के साथ व्रत शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही घरों व मंदिरों में दुर्गा सप्तसती पाठ होगा। महिलाएं मंदिरों में ढोलक व मंजीरे की थाप पर गायन करेंगी।
-- -- -
इन मंदिरों में मां का हुआ भव्य शृंगार
अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर, कथरी में कात्यायनी देवी, ज्योती में मां बंगला मुखी, लमहरा में परहुल देवी, रसूलाबाद में लाला भगत स्थित मां कौमारी देवी, मूसानगर में मां मुक्तेश्वरी, पुखरायां में मौहर देवी, रूरा में पाथामाई, सरगांव बुजुर्ग में कालिका देवी मंदिर, राजपुर में मां शीतला माता मंदिर व शिवली में पंथा देवी की भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -
मंदिरों में रहेगी पुलिस की निगरानी
पूजन के लिए भक्तों और महिलाओं के मंदिरों में पहुंचने को लेकर पुलिस की निगरानी रहेगी। यहां महिला पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इसके अफसर भी भीड़भाड़ अधिक रहने वाले मंदिरों ने सुरक्षा की पड़ताल करेंगे। इधर त्योहारों को लेकर जिले में धारा 144 लागू की गई है। इसमें सार्वजनिक स्थलों पर पांच या पांच अधिक व्यक्तियों का समूह नहीं जुटेगा। इसके साथ ही शस्त्र आदि लेकर लोग नहीं निकल पाएंगे। संवाद