फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was no electricity the whole day, chaos at Kesco substation at night

Kanpur News: दिन भर नहीं रही बिजली, रात में केस्को सब स्टेशन पर हंगामा

Tue, 22 Apr 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity the whole day, chaos at Kesco substation at night
​िनौबस्ता हंसपुरम केस्को सब स्टेशन में बिजली न आनेपर हंगामा करते लोग सlब - फोटो : संवाद
कानपुर। सोमवार को दिनभर बिजली नहीं रही। रात में नाै बजे तक बिजली न आने पर उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने हंसपुरम केस्को सबस्टेशन का घेराव हंगामा किया। चांदीपुरवा हंसपुरम हनुमंत विहार आवास विकास में सोमवार सुबह 8:00 बजे बिजली चली गई। दिन भर क्षेत्रीय लोग गर्मी से जूझते रहे। यहां इनवर्टर भी जवाब दे गए। रात 9:00 बजे तक लाइट नहीं आई तो क्षेत्रीय लोग हंसपुरम सब स्टेशन पहुंचे और नाराजगी जताई। वहां सही जवाब नहीं मिलने पर राहुल यादव, रमेश सिंह, राज यादव, महेंद्र सिंह आदि हंगामा करने लगे। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारी भाग गए। इसके बाद केस्को कर्मचारियों ने मरम्मत कर शुरू की और रात 11:45 क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से चालू हो सकी।
विज्ञापन

इसके अलावा बर्रा चार में 20 अप्रैल की रात करीब 10 बजे बिजली चली गई, रात 12 बजे तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने केस्को के 18001801912 पर कॉल की, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। रात दो बजे तक बिजली नहीं आने पर क्षेत्र के कई लोगों ने केस्को के सोशल मीडिया एकाउंट पर शिकायतें करनी शुरू की। इस पर केस्को की ओर से सटीक लोकेशन मांगी गई। लोगों का आरोप है कि सटीक लोकेशन लिखकर एक्स पर ट्वीट करने के बाद भी केस्को कर्मी पता नहीं लगा पाए और रातभर करीब 10 हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। पूरी रात बिजली नहीं आने से बच्चाों, महिलाओं और बुजुर्गों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइट नहीं रहने से कई लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली सुबह 10 बजे आई। इसके अलावा छबीलेपुरवा उपकेंद्र के आशियाना, तेल मिल व गल्ला गोदाम फीडर की बिजली दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम करीब छह बजे तक बिजली नहीं रही।
विज्ञापन

केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा के मुताबिक, मामले की जानकारी होने पर समस्या को समाधान दुरुस्त करा विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed