फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There was a stir in the administration due to the audio going viral in Chitrakoot

चित्रकूट: 5.46 मिनट में हिल गया प्रशासन, कहा-सीएम के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा हूं, हमसे पंगा मत लेना

Sat, 07 May 2022 04:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 04:10 PM IST
सार

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो अपलोड किया गया, जिसमें एक शख्स खुद को मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बता रहा है। इसके वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
There was a stir in the administration due to the audio going viral in Chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल एक ऑडियो ने प्रशासन में हडकंप मचा दिया। एक ट्रक संचालक ने तहबाजारी मांगने पर ठेकेदार के कर्मचारियों को फोन पर धौंस-धमकी देते हुए खुद को मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताया। उसने धमकाते हुए कहा कि उसकी तीन गाडियां चल रही हैं, उनको मत रुकवाना। हमसे पंगा लेना महंगा पड़ेगा। शनिवार को वायरल होने वाले ऑडियो को एसपी अतुल शर्मा ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इसकी जांच एएसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी है। 

विज्ञापन


ऑडियो में खुद को बताया पावरफुल भाजपाई
वायरल ऑडियो 5.46 मिनट का है, जिसमें एक शख्स खुद को सीएम के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताते हुए जिला पंचायत के तहबाजारी ठेकेदार के कर्मचारियों से बातचीत कर रहा है। कोई गाड़ी रुकवाए, तो सीधे चढ़ा देना। उसने कर्मचारी से कहा कि यहां के अधिकारी उसे अच्छी तरह से जानते हैं। उसकी तीन गाड़ियां चल रही हैं, जिनसे यहां से लेकर प्रयागराज तक कोई एंट्री नहीं ली जाती है। 

विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का जिक्र करते हुए धमकाया कि उसको उन लोगों ने ही बनवाया है। कर्मचारी ने जब कहा कि वह ठेकेदार से बात कराएंगे, तो उस शख्स ने स्पष्ट तौर बोला कि वह किसी से बात नहीं करेगा। उसने अपने चालकों से कह दिया है कि अगर कोई गाड़ी रुकवाए, तो सीधे चढ़ा देना। दो-चार अगर मर भी गए, तो उनका कुछ होने वाला नहीं है। वायरल ऑडियो में खुद को पावर फुल भाजपाई बताते हुए कर्मचारी को धमकाते हुए कहा कि अगर उससे पंगा लिया, तो ठेकेदारी नहीं चल पाएगी। 

एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
एसपी अतुल शर्मा का कहना है कि वायरल ऑडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच एएसपी से कराई जा रही है। इस तरह धौंस-धमकी देकर सरकार को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed