फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   there was a stir due to the release of python in the truck, the forest department team did the rescue

Fatehpur News: ट्रक में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया

Wed, 10 Aug 2022 11:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Aug 2022 11:16 PM IST
सार

सतना से कानपुर जा रहे ट्रक में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद  अजगर को पकड़कर सुरक्षित जगह जंगल में छोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
there was a stir due to the release of python in the truck, the forest department team did the rescue
ट्रक में बैठा अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र में भूसी लादकर मध्य प्रदेश से कानपुर जा रहे ट्रक में अजगर निकल आने से सनसनी फैल गई। ट्रक रोककर मामले की सूचना वन विभाग के लोगों को दी गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छुड़वा दिया है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना से भूसी लादकर ट्रक कानपुर जा रहा था। बिंदकी कस्बे के बाईपास से गुजरते समय आसपास के लोगों ने देखा कि ट्रक के नीचे स्टैफनी रखने के स्थान पर एक अजगर सांप बैठा हुआ है। जिस पर लोगों ने इस बात की जानकारी ट्रक चालक सुरेंद्र को दी।
विज्ञापन

ट्रक को तुरंत बाईपास में रोका गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी वन विभाग के लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया। जिसके बाद ट्रक कानपुर के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed