फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is no light in the mortuary, Panchnama done in the light of mobile

Kanpur News: मोर्चरी में नहीं रोशनी, मोबाइल की रोशनी में पंचनामा

Tue, 15 Jul 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
There is no light in the mortuary, Panchnama done in the light of mobile
बकेवर। कस्बा स्थित 50 शैया अस्पताल की मोर्चरी में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां पुलिस को अंधेरे में अपने मोबाइल फोन की रोशनी से शव का पंचनामा भरना पड़ता है। परिजनों को अंधेरे में ही शव की जांच करानी पड़ती है। कई बार लोग मोर्चरी में बिजली व्यवस्था करने की मांग कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन


50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में हर रोज दुर्घटना के दो से चार तक मामले आते हैं जिनमें कई बार घायलों की मौत भी हो जाती है इसपर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया जाता है। जब शाम तक पुलिस यहां शव का पंचनामा भरने पहुंचती है तो अंधेरे के चलते पंचनामा भरने के दौरान शव पर चोट आदि के निशानों को देखने के लिए मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि मोर्चरी में रोशनी के लिए बल्व तो लगा है, लेकिन इनवर्टर से कनेक्शन नहीं है। जल्द ही कनेक्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed