फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is no capital gain tax on property received in family partition

Kanpur News: परिवार के बंटवारे में मिली संपत्ति पर नहीं लगता कैपिटल गेन टैक्स

Tue, 12 Aug 2025 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
There is no capital gain tax on property received in family partition
गोष्ठी में जानकारी देतीं अ​धिवक्ता तनुश्री द्विवेदी।  - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के माध्यम से कर नियोजन विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कोई संपत्ति परिवार के बंटवारे में मिलती है तो उस पर दीर्घकालीन या लघुकालीन पूंजीगत लाभ कर (कैपिटल गेन टैक्स) नहीं लगता। इसे आयकर अधिनियम में ट्रांसफर नहीं माना जाता।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अधिवक्ता तनुश्री द्विवेदी बताया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा छह में हुए संशोधन के बाद पिता की संयुक्त संपत्ति में पुत्री को पुत्र के समान अधिकार प्राप्त हो गया है। इससे हिंदू बेटियों को दोहरा लाभ मिलता है। संयुक्त हिंदू परिवार (एचयूएफ) का गठन बच्चे के जन्म के साथ ही हो जाता है। एचयूएफ की हैसियत से साझेदारी फर्म में भागीदार या प्रोपराइटशिप फर्म के रूप में व्यापार किया जा सकता है। चल या अचल संपत्ति में निवेश कर उससे आय अर्जित की जा सकती है। एचयूएफ के रूप में आयकर विवरणी दाखिल कर उचित कर दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आयकर अधिनियम की धारा 171 के अंतर्गत संयुक्त हिंदू परिवार की संपत्ति का केवल पूर्ण विभाजन ही संभव है। संपत्ति के विभाजन के लिए अवयस्क बच्चा दावा नहीं कर सकता। सभी सहभाजकों की सहमति से असमान विभाजन भी वैध है।
विज्ञापन

सीए दीप कुमार मिश्र ने बताया कि वर्षों से एचयूएफ ने कर नियोजन, पारिवारिक संपत्ति संरक्षण और पीढ़ी-दर-पीढ़ी संपत्ति के सुचारु हस्तांतरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि पेशेवर के रूप में दायित्व केवल अनुपालन तक सीमित नहीं है। अपने ग्राहकों को नैतिक, विधिसम्मत और रणनीतिक सलाह देनी होती है जिसे सदैव नैतिक और कानूनन सीमाओं के भीतर ही प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री सीए शरद सिंघल, मनीष श्रीवास्तव, अरुण अहलुवालिया, राजीव कुमार गुप्ता, विवेक अवस्थी, बीएल द्विवेदी, अजय सिंह, हरी राम अग्रवाल, प्रदीप रायजादा, प्रदीप मेहरोत्रा, आशीष जौहरी, पद्मेश वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed