फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is a new twist in the internal dispute of the famous industrialist Singhania family

सिंघानिया परिवार का आपसी विवाद: अंबिका बोलीं- तलाक की फर्जी डिक्री बनवाकर जेठ पुश्तैनी संपत्ति हड़पना चाहते हैं

Fri, 25 Oct 2024 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is a new twist in the internal dispute of the famous industrialist Singhania family
पत्रकारवार्ता करतीं अंबिका सिंघानिया - फोटो : अमर उजाला
उद्योग जगह से जुड़े नामी सिंघानिया परिवार का पारिवारिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दिवंगत अरुणपत सिंघानिया की पत्नी अंबिका ने अपने जेठ शरद सिंघानिया और बेटे अद्ववैतपत सिंघानिया पर फर्जी तलाक की डिक्री बनवाकर पूरी पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राधाकुंज कालपी रोड निवासी अंबिका सिंघानिया ने गुरुवार अशोकनगर में पत्रकारवार्ता कर बताया कि वह उद्योगपति हेमंतपत सिंघानिया की बहू और अरुणपत की पत्नी है। अरुण की मौत सन 2003 में हो चुकी है। अंबिका ने बताया कि तीन अक्टूबर को उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मिलकर अपना पक्ष रखा था। कहा था कि वह कोर्ट की तारीख पर दिल्ली जा रही। इस दौरान घर पर चोरी और कब्जा हो सकता है। इस पर पुलिस कमिश्नर ने फ़जलगंज थाने की पुलिस को सुरक्षा के लिए निर्देश दिए थे। अंबिका के अनुसार जब वह दिल्ली से लौटी तो पता चला उनके घर से काफी सामान चोरी हो चुका है। चोरी की घटना घर पर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी में नौकर हरीश, गार्ड राज कुमार बेटे समेत अन्य चार-पांच लोग कैद हो गए। इसके बाद उन्होंने थाने से लेकर डीसीपी तक फरियाद की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन

मां बेटे में संपत्ति का विवाद है। मां ने शिकायत की है, जिनकी जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर ट्रस्ट के करोड़ों रुपये हड़पने का भी आरोप
अंबिका सिंघानिया के बेटे प्रनवपत सिंघानिया ने भी कुछ दिन पहले फजलगंज थाने में कोर्ट के जरिए चाचा शरदपत सिंघानिया, उनके बेटे उदितपत सिंघानिया, विदुषपत सिंघानिया और चाची मीनाक्षी सिंघानिया व अपने बड़े भाई अद्ववैतपत सिंघानिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन पर धोखाधड़ी कर ट्रस्ट के करोड़ो रुपये हड़पने और धमकाने के आरोप लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed