{"_id":"68c9bbe2690fd4145a02e03c","slug":"there-is-a-crowd-in-the-emergency-and-people-have-to-wait-for-treatment-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-131826-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इमरजेंसी में हो रही भीड़ इलाज के लिए करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इमरजेंसी में हो रही भीड़ इलाज के लिए करना पड़ रहा इंतजार
Wed, 17 Sep 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम में बदलाव के बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। बुखार से पीड़ित मरीज दोपहर दो बजे के बाद इमरजेंसी पहुंच रहे हैं। एक साथ कई मरीज पहुंचने पर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीज व तीमारदार परेशान हो रहे हैं।
इमरजेंसी में मंगलवार को दोपहर दो बजे से लेकर देर रात तक बुखार, उल्टी दस्त से पीड़ित करीब 30 मरीज पहुंचे। इनमें से कुछ को भर्ती कर इलाज किया गया। दोपहर तीन बजे के करीब इमरजेंसी में भीड़ रही। सुबह 10:30 बजे के करीब रसूलपुर के अनुज 30) रिंकू (7),अकबरपुर योगेंद्र (35) समेत पांच लोग बुखार से पीड़ित एक साथ इमरजेंसी पहुंचे। वहीं अन्य मरीज भी थे। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को कुछ देर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।
वहीं अगर दुर्घटना में घायल होकर मरीज पहुंच जाए तो स्थिति और बिगड़ जाती है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि एक साथ कई मरीज आने पर इमरजेंसी छोड़ी पड़ रही है। इधर इमरजेंसी विस्तार को लेकर काम अटका पड़ा है। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में सुविधाएं बढ़ाई जानी है। इसके लिए कागजी कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इसे बड़ा करने के साथ ही बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।