फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There are immense possibilities of strengthening indigenous technology with the help of IIT

Kanpur News: आईआईटी के सहयोग से स्वदेशी तकनीक को मजबूत करने की अपार संभावनाएं

Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
There are immense possibilities of strengthening indigenous technology with the help of IIT
आईआईटी का निरीक्षण करते सेंट्रल कमांड के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता। - फोटो : संस्थान
कानपुर। सेना को मजबूत करने में जुटे आईआईटी कानपुर के प्रयासों को जांचने के लिए गुरुवार को सेंट्रल कमांड के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने संस्थान का भ्रमण किया।
विज्ञापन


उन्होंने में ड्रोन, एआई, रोबोटिक्स व साइबर सुरक्षा को लेकर चल रहे शोध, विकसित हो रहे उपकरण व उत्पादों का जायजा लिया। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि आईआईटी के सहयोग से स्वदेशी तकनीक को मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बाद सुरक्षा में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जा रहा है। सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता गुरुवार को अपनी टीम के साथ आईआईटी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल के साथ पूरे संस्थान का भ्रमण कर शोध कार्यों को देखा। वहीं, प्रो. वैभव श्रीवास्तव, प्रो. जे रामकुमार, प्रो. अनंत रामकृष्ण व प्रो. अभिषेक की ओर से विकसित किए जा रहे रक्षा अनुप्रयोगों वाले मेटा मटेरियल्स को देखा।


टेराक्वा यूएवी, एथ्रोन एयरोस्पेस व नाइट्रो डायनेमिक्स के स्वदेशी ड्रोन की जानकारी ली। निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने सी3आई हब, प्रो. नितिन सक्सेना ने सेंटर फॉर डेवलपिंग इंटेलीजेंट सिस्टम्स, प्रो. अभिषेक ने हेलीकॉप्टर व वीटीओएल लैब और प्रो. सुब्रमण्यम सडरेला ने यूएवी लैब के बारे में जानकारी दी।


इस मौके पर आईआईटी में भारतीय सेना प्रकोष्ठ के नोडल फैकल्टी इंचार्ज प्रो. कांतेश बलानी, डीआरडीओ के डीआईए सीओई संजय टंडन, डीन रिसर्च प्रो. तरुण गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed