33 लाख की चोरी: खुलासा न होने पर CP से मिले व्यापारी, सराफा की दुकान से 150 मीटर दूर मिले जेवर के खाली डिब्बे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर में सराफा की दुकान से पिछले शुक्रवार को हुई 33 लाख की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि बृहस्पतिवार को घटनास्थल से लगभग 150 मीटर दूर जेवर के खाली डिब्बे, साबड़ और अन्य औजार बरामद हुए हैं। व्यापारियों ने सीपी से भी मुलाकात की।
महाराजपुर में सराफा कारोबारी भोलेंद्र चंद्र सोनी की दुकान से चोर 31 अक्तूबर की रात 33 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए थे। वारदात का खुलासा न होने पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कानपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मुलाकात की।
उन्होंने मामले की क्राइम ब्रांच या एसटीएफ से जांच कराने की मांग की। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। शीघ्र वारदात का खुलासा न होने पर प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर करने की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी सेंट्रल को सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।