फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft of lakhs of rupees along with cash from two houses in Shahzadpur in the morning

Kanpur News: शहजादपुर में भोर पहर दो घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी

Sun, 17 Dec 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs of rupees along with cash from two houses in Shahzadpur in the morning
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजदापुर से शनिवार तड़के छत के रास्ते से घुसे चोरों ने एक बाद एक दो घरों से छह लाख की नकदी समेत करीब 20 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। आहट मिलने पर सुबह चार बजे के करीब पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की। पुलिस चोरों की सुरागरसी में जुटी है।
विज्ञापन

शहजादपुर निवासी सत्यनारायण पांडेय व विश्वनाथ राजपूत के घर चोरी हुई। दो घरों में लाखों की चोरी होने की जानकारी पर सीओ अकबरपुर अरुण कुमार, कोतवाली सतीश सिंह माैके पर पहुंचे और छानबीन की। घटना स्थल से साक्ष्य व सुराग तलाशने के लिए डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम बुलाई गई। सत्यनारायण ने बताया कि रात साढ़े तीन बजे के करीब पत्नी विमला को किसी के किचन के पास होने की आहट मिली। जब उन्होंने किराएदार विनोद को आवाज देकर बाहर निकलने की कोशिश की कमरे की कुंडी बाहर से लगी मिली। काफी आवाज देने पर विनोद आए तो उनके व एक अन्य किराएदार की बाहर से बंद कुंडी खोली। इसी बीच तीन से चार चोर छत के रास्ते से भाग गए। बताया कि उनके घर से एक लाख 67 हजार की नकदी व दो बेटियों, पत्नी का करीब 10 लाख कीमत का जेवरात चोरी हुआ है। घटना स्थल पर किचन के पास की खिड़की कटर से कटी मिली। चोरों ने अंदर दाखिल होने से पहले दोनों किराएदारों व सत्यनारायण के कमरे की कुंडी बाहर से लगा रखी थी। इसके बाद बगल के कमरे में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इधर सत्यनारायण के घर से करीब 500 मीटर दूर रहने वाले विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि उनके घर का दरवाजा काट कर चोर घुसे। पास के कमरे में बेटा संतोष जिस कमरे में सो रहा था, चोरों ने उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जबकि दूसरा बेटा विनय पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने गया था। दोनों बहुएं अपने कमरे में सो रही थी। चोरों ने बगल के कमरे में बोलेरो गाड़ी बिक्री के रखे साढ़े पांच लाख रुपये, दोनों बहुओं के करीब पांच से छह लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। कोतवाली सतीश सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed