Unnao: व्यापारी के घर से आठ लाख की चोरी, परिजन सोते रहे...चोर हाथ साफ कर गए, कोतवाल बोले- मामला संदिग्ध है
Unnao News: अजगैन कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बिजली व्यापारी के घर आठ लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह उठ परिजनों को जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी। मामले में कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विस्तार
उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली के गांव जगदीशपुर के मजरा गोकुलखेड़ा में चोरों ने बिजली व्यापारी के घर ने निशाना बनाया। दीवार कूदकर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर आठ लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए।
रविवार सुबह जब घर वाले सोकर उठे, तो घटना की जानकारी हुई। यह देख सभी बेहाल हो गए पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। गोकुलपुर गांव निवासी गुड्डू राजपूत की दही थानाक्षेत्र के बसीरतगंज में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।
गुड्डू ने बताया कि शनिवार रात भोजन करने के बाद मां राजेश्वरी, पत्नी शशी, भाई मिथलेश, दो बच्चे जतिन, नितिन के साथ सभी अलग-अलग कमरों में सोने चले गए। इस दौरान तड़के अज्ञात चोरों ने पीछे दीवार के रास्ते छत से जीने से होकर कमरे में दाखिल हुए चोरों ने 18 हजार रुपये व आठ लाख के जेवरात उठा ले गए।
कोतवाल बोले- मामला संदिग्ध लग रहा है
सुबह परिजन सोकर उठे, तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अजगैन पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। गुड्डू ने बताया 15 दिन पिता कल्लू का निधन हुआ था। ऐसे में परिवार के सभी लोग अस्त व्यस्त थे। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।