फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft of ancient idols of Lord Rama Sita from auraiya

भगवान राम सीता की प्राचीन मूर्तियां चोरी, 5500 चांदी के सिक्कों से खरीद मंदिर में की गईं थीं स्थापित

Sun, 14 Jul 2019 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Theft of ancient idols of Lord Rama Sita from auraiya
मंदिर से ताला तोड़ की चोरी हुईं रात सीता की प्राचीन मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
औरैया स्थित एक प्राचीन मंदिर से शुक्रवार की रात भगवान राम और सीता की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली गईं। लक्ष्मण की मूर्ति चोर नहीं ले जा सके। शनिवार की सुबह सफाई करने पहुंची महिला ने मंदिर का ताला टूटा देखा और मूर्तियां गायब होने पर इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शीघ्र चोरी का खुलासा करने की बात कही। ये मूर्तियां स्थापना के समय चांदी के 5500 के सिक्कों में खरीदी गई थीं। क्षेत्र के ग्राम गमनामऊ में प्राचीन रामजानकी मंदिर है। इस मंदिर में 80 साल पहले भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन


 

गांववालों ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे तक गांव के लोगों की भीड़ रही थी। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे जब मंदिर की सफाई करने वाली गांव की यामिनी पत्नी अवधेश दीक्षित पहुंची तो ताला टूटा पड़ा देखा। अंदर जाकर देखा तो भगवान राम और सीता की मूर्तियां गायब थीं। इस पर उसने इसकी जानकारी गांववालों को दी।

इस पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना दिए जाने के लगभग चार घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्राम प्रधान अरुण दीक्षित ने बताया कि उनके परिवार के लोग बताते हैं कि उनके परिवार के ही बुजुर्गों ने 80 साल पहले तीनों अष्टधातु की मूर्तियां कश्मीर से 5500 रुपये के चांदी के सिक्के में खरीदी थी और यहां गांव में मंदिर में स्थापित कराई थीं।

तब से लेकर आज तक उनके परिवार और गांव के लोग मंदिर में पूजन करने आते हैं। एक मूर्ति का वजन लगभग 60 किलोग्राम है। मंदिर सेवक रामकृपाल पुत्र प्रेम नरायन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चोर लक्ष्मण की मूर्ति ले जाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद शीघ्र चोरी का खुलासा किए जाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed