फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft in Retired teachers home

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी

Tue, 14 Apr 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिल्हौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिल्हौर Updated Tue, 14 Apr 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भैसऊ गांव में बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में
विज्ञापन
घुसकर अलमारी में रखे लाखों  की नकदी और सामान चोरी कर लिया। परिवारीजन जब सुबह जागे तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। चोरी की सूचना पर सीओ बिल्हौर सहित डॉग स्क्वायड और फोरेसिंग टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।

सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कटियार पुत्र सरस्वती लाल बीते कई वर्षों से भैसऊ गांव में रहते हैं। रविवार को वह पत्नी मिथलेश कुमारी और पुत्र सुनील के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहरी छोर पर बने बरामदे में सोए थे। रात में किसी समय बदमाशों उनके घर किसी तरह घुस गए और अलमारी में रखे करीब पांच लाख की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा खुला देखा तो सन्न रह गए। लोहे की अलमारी और बख्शा अस्त-व्यस्त खुला पड़ा था और ताले टूटे पड़े थे। घटना की सूचना भोर पहर ही थाना पुलिस को दी गई।

चोरी की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और बारीकी से आसपास जांच की। इसके बाद कानपुर से डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। फोरेसिंग टीम ने भी कमरा और आसपास से नमूने जुटाए। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed