{"_id":"603be8a28ebc3ed3f71296db","slug":"theft-dehat-news-knp6147775169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर दो लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर दो लाख के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के लहरापुर रोड स्थित एक सर्राफ की दुकान से दो युवकों ने दुकानदार को नशीला पदार्थ सुंघाकर 43 ग्राम सोने की बेंदी चोरी कर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि अभीतक इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
रसूलाबाद कस्बे के लहरापुर रोड पर खान ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार को दुकानदार सलीम खान उर्फ बबलू किसी काम से कानपुर गए थे। उनका बेटा हमजा खान दुकान पर बैठा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे। दोनों ने मांग बेंदी दिखाने को कहा। तिजोरी से डिब्बी निकाल कर दुकानदार दिखाने लगा। इसके बाद युवकों ने अंगूठी दिखाने को कहा। दुकानदार फिर तिजोरी से अंगूठी निकालने लगा। दुकानदार का आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर मांगबेंदी की डिब्बी जेब में रख ली। कुछ देर में ही सामान पसंद न आने की बात कहकर दोनों युवक चले गए। बाद में दुकानदार ने एक डिब्बी कम मिलने पर युवकों की तलाश की, लेकिन फरार हो चुके थे।
दुकानदार के अनुसार डिब्बी में करीब 43 ग्राम सोने की मांगबेंदी थी। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।