{"_id":"602975168ebc3ee8f02f4ce1","slug":"theft-dehat-news-knp611900484","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद होटल का शटर तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद होटल का शटर तोड़कर चोरी
विज्ञापन
रनियां में चोरी की घटना के बावत छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां कस्बा स्थित हाईवे किनारे एक बंद होटल का शटर चोरों ने तोड़ कर खाद्य पदार्थ, उपकरण, रसोई गैस सिलिंडर आदि सामान पार कर ले गए है। संचालक की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
रनियां कस्बा स्थित एक वनस्पति फैक्टरी के पास एक होटल 12 दिनों से बंद था। शनिवार की रात चोरों ने साबड़ लगाकर शटर का सेंटर लॉक तोड़ दिया। इसके बाद शटर को उचकाकर अंदर घुसे चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, सिलिंडर, चूल्हा, बेसन, आटा, गुड़ व चावल पार कर ले गए। रविवार सुबह इसकी जानकारी होने पर होटल संचालक मोनू सिंह मौके पर पहुंचा। उसने यूपी-112 को सूचना दी।
पुलिस पहुंचने पर बताया कि वह फतेहपुर के क्यूजा गांव का निवासी है, और किशरवल रोड पर अरविंद के यहां आठ माह से किराये पर रह रहा है। कारीगर चले जाने से होटल बंद था। बताया कि लगभग 42 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कई दिनों से होटल बंद था। अभी तहरीर नहीं मिली है। छानबीन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।