फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft accused arrested in police encounter

Kanpur News: चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested in police encounter
इटावा। ठेकेदार के घर से चोरी के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तमंचा बरामदगी के दौरान चोर ने जब फायरिंग की तो जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली चोर के पैर में लगी है। उसके दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वैशालीपुरम में 23 नवंबर की रात चोरों ने ठेकेदार उपदेश कुमार के बंद मकान से लाखों की चोरी की थी। पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो शातिरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अबरार निवासी गली नंबर नौ भरथना चौराहा अशोक नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी व शमा निवासी शिवम टाकीज के पास शहर कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में अबरार ने बताया कि लायन सफारी के पूर्व दिशा बीहड़ में तमंचा व दो कारतूस छुपा कर रखे है। पुलिस बदमाश के बताए गए स्थान पर पहुंची। तभी बदमाश ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अबरार के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में विकास जाटव का नाम भी प्रकाश में आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed