{"_id":"6ab2e96115b3c567ec0c45e2","slug":"the-youth-should-not-be-ordinary-they-should-become-examples-for-others-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1659066-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवा साधारण नहीं, लोगों के लिए उदाहरण बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवा साधारण नहीं, लोगों के लिए उदाहरण बनें
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मंगलवार को उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह स्वदेशी जागरण मंच और छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन (सीएसजेएमआईएफ) के सहयोग से हुआ। युवाओं से उद्यमिता और स्वावलंबन की राह बनाने की अपील की गई। उन्हें साधारण की बजाय, उदाहरण बनने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक व स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने युवाओं से उद्यमिता और स्वावलंबन को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजगार मांगने के साथ रोजगार देने की क्षमता विकसित करना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं से सफल उद्यमियों को अपना रोल मॉडल बनाने की अपील की। कहा कि ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने उद्योग खड़े कर रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।
विशिष्ट अतिथि भवानी भीख तिवारी ने संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में पांच परिवर्तन और ‘स्व’ के बोध की आवश्यकता बताई। उन्होंने स्वभूषा, स्वभाषा, स्वभोजन, स्वभ्रमण और स्वभवन को जीवनशैली में अपनाने का संदेश दिया। युवाओं से कहा कि साधारण नहीं, उदाहरण बने।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख प्रवीण मिश्र ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता और स्वावलंबन की भावना विकसित करने के लिए ऐसे संवाद जरूरी हैं। कार्यक्रम में स्टार्टअप और उद्यम स्थापित करने वाले 25 उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभाकर सिंह, केशव बाजपेई, डॉ. दिव्यांश शुक्ला, उपेंद्र त्रिपाठी, रश्मि सविता, अमरदीप मिश्रा, नितेश कुमार, सिद्धार्थ अग्रवाल समेत काफी संख्या में युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।