फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The youth injured in the accident died during treatment

Kanpur News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 11 Mar 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the accident died during treatment
रूरा। बनीपारा-रूरा मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। घायल बाइक सवार को परिजन ने इलाज के लिए हैलट कानपुर नगर में भर्ती करवाया था। वहां देर रात को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर निवासी निशांत तिवारी (24) पुत्र स्व. संजय तिवारी सोमवार को किसी काम से बाइक लेकर रूरा आए थे। यहां से घर लौटने के दौरान बनीपारा-रूरा मार्ग पर रामपुर गांव के पास पहुंचने पर उनको सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल को सीएचसी रूरा में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। आराम न मिलने पर परिजन घायल को हैलट कानपुर नगर ले गए थे। वहां रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान निशांत की मौत हो गई। अनहोनी पर निशांत की मां मंजू देवी, भाई प्रशांत तिवारी व परिजन रोने लगे। मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले आए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले में परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed