फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man who came to the wedding in Orai was crushed to death with a stone, the police continues to interrogate the relatives and relatives

Orai Crime News: शादी में आए युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस की परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी

Tue, 07 Jun 2022 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jun 2022 04:19 PM IST
सार

कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी में शामिल होने आए युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
The young man who came to the wedding in Orai was crushed to death with a stone, the police continues to interrogate the relatives and relatives
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के गांव नाका में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब ग्रामीणों ने एक युवक का रक्तरंजित शव खाली प्लॉट में पड़ा हुआ देखा। आनन फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही सीओ कालपी रामसिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जांच पड़ताल कर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। 

विज्ञापन

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदारों आपस में भिड़ गए, जिनको पुलिस ने अलग कराया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव नाका में सोमवार को शिवकरन के पुत्र शिवदत्त उर्फ बादशाह का फलदान (तिलक) हमीरपुर जनपद के गांव मुंडेरा थाना सुमेरपुर से आया था। 
विज्ञापन

इसमे कदौरा कस्बे के मोहल्ला बमहौरी निवासी वीरसिंह (19) पुत्र मुन्ना चौधरी भी गया था। डीजे की धुन में सुबह तीन बजे तक नाच गाना होता रहा। सुबह बारात वाले घर के तीस मीटर दूर खाली पड़े प्लॉट में वीरसिंह का शव पत्थर से कुचला हुआ पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंचे सीओ रामसिंह और प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने जांच पड़ताल की। वहीं, फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। सीओ राम सिंह ने कहा कि जल्द मामले का खुलासा होगा, पूछताछ चल रही है। पुत्र का शव देख कर पिता मुन्ना चौधरी, मां गुड्डी का रो रोकर बुरा हाल है। मुन्ना चौधरी राजगीर का काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed