{"_id":"60e8a75c8ebc3ebf4a3388f6","slug":"the-young-man-was-brutally-beaten-by-tying-him-to-a-tree-akbarpur-news-knp6392707177","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रेम प्रसंग के मामले में पकड़े जाने पर अनुसूचित जाति के एक युवक की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। चार दिन बाद मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक नामजद व कई अज्ञात पर एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव का निवासी सरमन (21) मजदूरी करता है। उसका पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार पांच जुलाई को युवक गांव में युवती से मिलने गया था। इसी दौरान गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे पेड़ से बांधकर फिर से पीटा।
इस दौरान उसके नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया गया। लोग युवक के दोनों हाथों को पकड़कर पेड़ की दूसरी ओर खींचते रहे और वह बचाने की गुहार लगाता रहा। युवक के मरणासन्न होने पर ग्रामीणों ने 112 डायल कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी उसे अकबरपुर कोतवाली ले गई, लेकिन युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
इस पर बाद में युवक को छोड़ दिया गया। घटना के चार दिन बाद शुक्रवार को अमानवीय तरीके से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने युवक की पिटाई करने वाले संजय पाल व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी, जिस कारण युवक को छोड़ दिया गया था। उसने पिटाई करने की जानकारी नहीं दी। वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी हुई। मामले में एक नामजद व कई अज्ञात पर एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात लोगों की वीडियो के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। - तुलसीराम पांडेय (कोतवाल अकबरपुर)