फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man stabbed himself in the stomach, condition critical

Kanpur News: युवक ने अपने पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर

Tue, 29 Jul 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The young man stabbed himself in the stomach, condition critical
चकरनगर। पत्नी के साथ न चलने से नाराज होकर एक युवक ने सोमवार शाम नीवरी मोड़ पर खुद को चाकू मार लिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के महामई गांव निवासी युवक पंकज ओझा (30) ने सहसों थाना क्षेत्र के नीवरी मोड़ पर पेट में चाकू मार लिया। पुलिस ने बताया कि पंकज की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व गांव अजीत गढ़िया निवासी ओम प्रकाश ओझा की पुत्री भूरी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए और लड़की ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर पति से अलग रहना शुरू कर दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। सोमवार शाम सात बजे पंकज शराब के नशे में हनुमंतपुर चौराहा पहुंचा और बिठौली रोड पर स्थित खादी आश्रम के पास पत्नी भूरी से जबरदस्ती बातचीत करने की कोशिश की। पत्नी के मना करने पर पंकज ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पेट में वार कर लिया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामप्रकाश सिंह ने बताया कि पंकज का पत्नी से विवाद चल रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed