फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man consumed poison and the woman hanged herself to death.

Kanpur News: युवक ने जहरीला पदार्थ और महिला ने फंदा लगा दी जान

Sat, 25 Apr 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The young man consumed poison and the woman hanged herself to death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के कृपाराम पुरवा में गुरुवार रात एक महिला ने फंदा लगा जान दे दी। वहीं इससे पहले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही गांव में महिला और युवक की मौत को लेकर चर्चाएं रही। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।
कटेठी के मजरा कृपाराम पुरवा निवासी दिलीप कुमार की पत्नी रमाकांती (27) गुरुवार देर शाम फंदे पर लटकी मिली। इसकी जानकारी सास राजरानी ने बेटे को दी। पत्नी के फंदा लगाने की जानकारी पुलिस को देने के साथ दिलीप घर आ पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह भोगनीपुर में गेहूं कटाई के लिए गया था। घर पर पत्नी व मां और चार वर्षीय बेटी अनिका व चार माह का बेटा था।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पहले घाटमपुर निवासी रमाकांती के साथ उसकी शादी हुई थी। वहीं सास राजरानी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को देर शाम वह घर के बाहर बैठी थी। बहू अंदर कमरे में थे, काफी देर तक बहू की आहट न मिलने पर जब वह अंदर गई तो बहू धन्नी से साड़ी के सहारे फंदे पर लटकी थी। इधर सूचना पर मायके से रमाकांती की मां छोटी देवी व मामा दया शंकर मौके पर पहुंचे। अनहोनी पर परिजन बिलखते रहे। नायब तहसीलदार विक्रम ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसी गांव का अर्जुन (31) मजदूरी करता था। गुरुवार की शाम पांच बजे के करीब जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर मां राधा ने पड़ोसियों को सूचना देकर उसे सीएचसी गजनेर ले गईं। यहां से हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत पर मां राधा, पिता बदन व अन्य परिजन बिलखते रहे। राधा ने बताया कि बेटे की शादी पांच साल पहले हुए थी, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया युवक के जहरीला पदार्थ खाने की परिवार के लोग वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं। वहीं महिला के आत्महत्या करने का कारण भी स्पष्ट नहीं है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed