{"_id":"68d30ac4da1028846706ec68","slug":"the-worlds-largest-temple-of-lord-dhanvantari-will-be-built-at-dyodhi-ghat-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1276308-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ड्योढ़ी घाट में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा भगवान धन्वंतरि का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ड्योढ़ी घाट में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा भगवान धन्वंतरि का मंदिर
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर में गंगा किनारे ड्योढ़ी घाट पर धनवंतरि सेवा समिति भगवान धन्वंतरि का विश्व का सबसे बड़ा मंदिर बनाएगी। इसकी नींव मंगलवार को राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के मौके पर रखी गई।
मंदिर निर्माण के लिए सुखवीर मलिक की अध्यक्षता और स्वामी अभयानंद के संरक्षण में भूमि पूजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया मंदिर की प्रमुख विशेषताओं में समुद्र मंथन, चक्र, बॉटिनिकल गार्डन तथा आयुर्वेद से संबंधित ऋषियों सुश्रुत, अगस्त, वागभट्ट आदि की प्रतिमाएं प्रमुख रूप से स्थापित की जाएंगी। संस्था के महासचिव अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान धन्वंतरि यह सबसे बड़ा मंदिर होगा। प्रवेश द्वार पर वासुकी नाग की प्रतिमा रहेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह के साथ धनवंतरि सेवा समिति के संरक्षक अरुण भाटिया, संयोजक राम प्रकाश कुशवाहा, विक्रम सिंह, सौरभ महाना, दीपक सोनी, कपिल बाजपेई, डॉ अनिल कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।