फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The women of the group will take up farming after taking training.

Kanpur News: प्रशिक्षण लेकर खेती-किसानी करेंगी समूह की महिलाएं

Sat, 10 Oct 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The women of the group will take up farming after taking training.
कानपुर देहात। समूह की 35 महिलाएं खेती-किसानी के क्षेत्र में हाथ आजमाएंगी। इसके लिए उन्हें आरसेटी से कृषि कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही खेती से संबंधित उपकरण की खरीद के लिए कम ब्याज की दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में दस हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित है। इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं अलग-अलग हुनर सीख कर खुद का कारोबार कर रही हैं, साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ मिशन की तरफ से पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की तीन लाख महिलाओं को समूह से जोड़ने लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के अनुसार इसके लिए डीएमएम व बीएमएम के अलावा समूह सखियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें समूह में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरसेटी प्रशिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि कृषि क्षेत्र में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 35 महिलाओं से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, इनका 12 अक्तूबर से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग, बैंक व अन्य विभागों की टीम अलग-अलग दिन आकर प्रशिक्षित करेगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी प्रमाण पत्र दिया जाएगा, साथ ही कृषि कार्य से संबंधित उपकरण की खरीद के लिए सीएम युवा उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का ऋण दिलाने में सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
बयान......
समूह की महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार से लिए प्रेरित करते हुए योजना के तहत प्रशिक्षण दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 35 महिलाओं को कृषि कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर इन्हें सीएम युवा उद्यम योजना के तहत ऋण दिलाने में सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। - मयंक कटियार, निदेशक, आरसेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed