फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The women of the group are moving forward on the path of prosperity and becoming self-reliant.

Kanpur News: समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रही समूह की महिलाएं, बन रहीं आत्मनिर्भर

Thu, 26 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The women of the group are moving forward on the path of prosperity and becoming self-reliant.
कानपुर देहात। जिले में स्वयं सहायता समूह से महिलाएं समृद्धि का दरवाजा खोल रही हैं। समूह से जुड़ी महिलाएं खुद का कारोबार खड़ा कर निखर रही हैं। कारोबार के जरिये जहां नारी सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं, वहीं घर-परिवार भी संभाल रही हैं।
विज्ञापन


समूह महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का जरिया बन गया है। समूहों से जुड़ी करीब 94350 से अधिक महिलाओं के लिए समूह उनकी आर्थिक उन्नति का आधार बन गए हैं। महिलाएं न सिर्फ खुद का कारोबार कर रही हैं, बल्कि समूह सखी, स्वास्थ्य, आजीविका, विद्युत, बैंक, बीसी, सूक्ष्म सखी के रूप में लोगों को अपनी सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले में अब तक 9218 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। इनसे जुड़ी महिलाएं किसी न किसी कारोबार, लघु उद्योग आदि से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

यहां करीब 10 हजार महिलाएं पशुपालन से जुड़ी हैं। इनमें एक हजार महिलाएं ऐसी हैं जो डेयरी संचालित कर रही हैं। वहीं चार हजार से अधिक महिलाएं बकरी पालन में लगी हैं। इसके अलावा सात हजार महिलाएं ऐसी हैं जो सिलाई का कार्य कर आमदनी कर रही हैं तो करीब 800 महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर कैंटीन संचालित कर रही हैं। शेष महिलाएं जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक शॉप, रेडीमेड कपड़े, सर्फ, मोमबत्ती सहित अन्य व्यवसाय में लगी हैं। कई महिलाएं तो जिले में राशन की दुकानें चला रही हैं, जो आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किए जाने वाले पोषाहार को पहुंचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

बयान-



समूह से जुड़ी महिलाएं कारोबार के जरिये खुद को तराश रही हैं। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण फिर लोन के जरिये रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

- गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम



------

समूह की महिलाओं पर एक नजर



कुल समूह- 9218

जुड़ी महिलाएं-94350



समूह सखी- 538

ड्रोन सखी-23



विद्युत सखी-300

स्वास्थ्य सखी-69



बैंक सखी-113

बीसी सखी-404



सूक्ष्म उद्यम सखी-131

कृषि आजीविका सखी-495
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed