फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The woman who arrived with petrol and matches created a ruckus in the tehsil

पेट्रोल व माचिस लेकर पहुंची विधवा ने तहसील में किया हंगामा

Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The woman who arrived with petrol and matches created a ruckus in the tehsil
डेरापुर तहसील परिसर में महिला को समझाते एसडीएम व अन्य। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। तहसील परिसर में गुरुवार को जीरेपुर गांव की एक विधवा ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देकर हंगामा किया। महिला एक बोतल में पेट्रोल व माचिस लिए थी। आरोप है कि पड़ोसी ने घर के रास्ते में अवैध कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या निस्तारित नहीं की जा रही है। एसडीएम ने तहसीलदार व पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा है।
विज्ञापन

सब्दलपुर गांव के मजरा जीरेपुर की रहने वाली अनुसूचित जाति की विधवा रानी देवी का आरोप है कि उसका पड़ोसी हरीराम संखवार जबरन उसके घर के रास्ते में कब्जा किए है। कई बार तहसील में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर उसने तहसील परिसर में आत्महत्या करने की तैयारी कर ली। पेट्रोल भरी बोतल व माचिस लेकर पहुंच तहसील पहुंच गई। एसडीएम कार्यालय के सामने शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप लगा हंगामा करने लगी। साथ ही अपने ऊपर पेट्रोल डालने की कोशिश की। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने थाने से महिला पुलिस को बुलाया। पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से बोतल व माचिस छीन कर शांत कराया। पुलिस ने पेट्रोल भरी बोतल व माचिस जब्त कर ली। एसडीएम ने बताया कि विधवा की शिकायत का पूर्व में तहसीलदार रहे अजीत सिंह ने निस्तारण कराया था। इससे वह संतुष्ट नहीं हुई। अब तहसीलदार सुभाष चंद्र व पुलिस को भेजकर पैमाइश कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि गाटा संख्या 188 भूमि नवीन परती अनुसूचित जाति आबादी के लिए दर्ज है। वहां 12 से अधिक अनुसूचित जाति के लोगों के मकान बने हैं। शिकायतकर्ता रानी देवी अपने पड़ोसी हरीराम के मकान को गिरवाकर रास्ता मांग रही है। दोनों पक्षों से भूमि अधिकार संबंधी अभिलेख मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed