{"_id":"68812c78b03fd2f6a7060dcc","slug":"the-woman-was-made-to-take-off-her-earrings-and-locket-on-the-pretext-of-asking-for-the-address-etawa-news-c-216-1-etw1002-128482-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पता पूछने का झांसा देकर महिला से कुंडल व लॉकेट उतरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पता पूछने का झांसा देकर महिला से कुंडल व लॉकेट उतरवाया
विज्ञापन
इकदिल। चारा काटकर घर लौट रही महिला से पता पूछकर का झांसा देकर दो युवकों ने टप्पेबाजी कर दी। महिला के सोने के कुंडल और गले में पड़ा लॉकेट उतरवा लिया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले दोनों शातिर इकदिल की ओर भाग निकले।
ममता निवासी गांव बिरारी बुधवार सुबह घास काटने गईं हुईं थीं। लगभग 11:30 बजे वह गठरी सिर पर लादकर घर लौट रही थीं। इस दौरान रास्ते में गांव से लगभग सौ मीटर पहले सड़क किनारे बाइक सवार एक युवक ने उसे रोक लिया। कहा कि राकेश पाल का घर कहां पड़ेगा। महिला ने राकेश के देहांत होने की बात कही।
इस पर उसने कहा कि गांव में किसी के यहां बेटा हुआ है, उनके घर जाना है। महिला गठरी उतारकर उससे बात करने लगी। इस बीच दूसरा युवक पैदल आ गया। वह भी बातचीत करने लगा। बातों ही बातों में युवकों ने दोनों कुंडल और गले में पड़ा लॉकेट उतार लिया। महिला जब तक कुछ समझ पातीं आरोपी बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। महिला ने बताया कि एक आरोपी सफेद रंग का गमछा डाले था जबकि दूसरा चेकदार कमीज पहने था। उसने बताया कि यदि युवक फिर सामने आ जाएं तो वह पहचान जाएंगी। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।