फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The wife went to her maternal home, the husband hanged himself, was angry with the drunken argument

Hardoi Suicide: पत्नी चली गई मायके...पति ने फंदा लगाकर दी जान, नशे में हुई कहासुनी से थी नाराज, जांच शुरू

Fri, 28 Jul 2023 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 12:23 PM IST
सार

Hardoi News: बघौली चौराहा चौकी इंचार्ज मार्कंडेय सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नशेबाजी से नाराज पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। इससे मृतक परेशान था।

विज्ञापन
The wife went to her maternal home, the husband hanged himself, was angry with the drunken argument
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में शराब की हालत में घर पहुंचें पति से पत्नी की कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके परेशान होकर पति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।  उसका शव घर में अंदर लटका मिला।

विज्ञापन

इसका पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, बघौली थाने के मतुआ गांव निवासी संतोष कुमार (35) पुत्र महेश प्रसाद मछली की खरीद-फरोख्त करता था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां उसके और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। तब घर वालों ने बीच-बचाव कर दिया था। पति की नशेबाजी से नाराज पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर मायके बिल्हौर चली गई। उसके जाने के बाद संतोष अकेला रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसने गुरुवार की देर रात घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह जब उसके घर वाले कमरे में पहुंचे, तो शव फांसी पर लटका हुआ देखा। सूचना पर बघौली चौराहा चौकी इंचार्ज मार्कंडेय सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed