Hardoi Suicide: पत्नी चली गई मायके...पति ने फंदा लगाकर दी जान, नशे में हुई कहासुनी से थी नाराज, जांच शुरू
Hardoi News: बघौली चौराहा चौकी इंचार्ज मार्कंडेय सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नशेबाजी से नाराज पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। इससे मृतक परेशान था।
विस्तार
हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में शराब की हालत में घर पहुंचें पति से पत्नी की कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके परेशान होकर पति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में अंदर लटका मिला।
इसका पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, बघौली थाने के मतुआ गांव निवासी संतोष कुमार (35) पुत्र महेश प्रसाद मछली की खरीद-फरोख्त करता था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
पांच दिन पहले संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां उसके और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। तब घर वालों ने बीच-बचाव कर दिया था। पति की नशेबाजी से नाराज पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर मायके बिल्हौर चली गई। उसके जाने के बाद संतोष अकेला रह गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसने गुरुवार की देर रात घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह जब उसके घर वाले कमरे में पहुंचे, तो शव फांसी पर लटका हुआ देखा। सूचना पर बघौली चौराहा चौकी इंचार्ज मार्कंडेय सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।