फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the wife was bitten by a snake in unnao, then the husband reached the hospital after being locked in a bottle

Unnao News: पत्नी को सांप ने काटा, तो पति ने बोतल में किया बंद, लेकर पहुंचा अस्पताल, जानिए फिर क्या हुआ

Fri, 24 Jun 2022 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Jun 2022 05:54 PM IST
सार

माखी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को सांप ने काट लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहीं, पति सांप को पकड़ कर अस्पताल ले गया, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन
the wife was bitten by a snake in unnao, then the husband reached the hospital after being locked in a bottle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के रउ में एक महिला को घर में सांप ने डस लिया। इसके बाद पति ने जो किया, उसे जानकर हर कोई दंग है। दरअसल, अफजल नगर में सुबह एक महिला को सांप ने काट लिया था। महिला को दर्द का अहसास हुआ, तो वह सांप देखकर चिल्लाने लगी। इसके बाद घर में मौजूद पति और अन्य परिजन दौड़े।

विज्ञापन

इस दौरान पति ने सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर लिया। वहीं, पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पति बोतल में सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जब सांप देखा, तो वहां अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

पति ने बताया कि मरीज के साथ यह सांप क्यों लेकर आए हो? तो उसने जवाब दिया कि सांप को इसलिए पकड़ा है। यदि डॉक्टर पूछेंगे की कौन से सांप ने काटा, तो उनको ये सांप दिखा दूंगा। ऐसे में ज्यादातर लोग बता नहीं पाते हैं। यही वजह है कि मेरी पत्नी को काटने वाले सांप को भी मैं साथ लेकर आया हूं। उम्मीद है कि मेरी पत्नी बच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed