फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The wife held her husband's hand and had his lover nephew slit his throat.

Kanpur News: पत्नी ने हाथ पकड़कर प्रेमी भतीजे से कटवाया था पति का गला

Mon, 05 Jan 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The wife held her husband's hand and had his lover nephew slit his throat.
पुखरायां। एक के बाद एक तीन बच्चों की मौत व पति के व्यवहार के चलते अमरौधा निवासी ट्रक चालक की पत्नी का झुकाव अपने भतीजे के प्रति हो गया। दोनों के संबंध के बारे में जानकारी होने पर उन्होंने ट्रक चालक को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। 27 दिसंबर की रात को मारपीट करने पर पत्नी ने प्रेमी भतीजे को घर बुलाया और खुद पति के हाथ पकड़कर भतीजे से गला रितवा कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने घटना को आत्महत्या दर्शा कर बचने का प्रयास भी किए। मगर उनका झूठ ज्यादा दिन तक टिक न सका। रविवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि अमरौधा के कटरा वार्ड निवासी ट्रक चालक मोहम्मद कलीम (42) का शव 28 दिसंबर की सुबह खून से लथपथ घर में पड़ा मिला था। उसका गला कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसकी पत्नी शमा परवीन उर्फ नौसावा ने नशे के चलते आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रैकिया कटने से मौत होना पाया गया था। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को ट्रक चालक के मोबाइल की सीडीआर में आखिरी दो कॉल उसके भतीजे समीर उर्फ चांदबाबू की मिलने व चांदबाबू की हाथ में धारदार हथियार से कटने की चोट होने पर पुलिस को उसपर शक हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने उसे थाना परिसर व शमा परवीन को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में शमा परवीन ने बताया कि शादी के बाद एक के बाद एक उसके तीन बच्चों की बीमार से मौत हो गई। इससे वह तनाव में रहने लगी थी। इधर पति नशे में प्रताड़ित करने लगा। भतीजे समीर ने तीसरे बच्चे के लिए इलाज के लिए रुपये दिए थे। इसके तगादा के लिए उसका फोन आता था। बातचीत होने के चलते उनमें संबंध बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के ट्रक लेकर जाने पर समीर घर पर आ जाता था। इसकी भनक पति को लगी तो पति ने समीर का दिया हुआ मोबाइल व सिमकार्ड तोड़ दिया। 18 दिसंबर से पति घर पर ही रुका था। उनके संबंध में बाधा बनने पर उसने व समीर ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने का इरादा बना लिया था। 27 दिसंबर को वह, पति के साथ पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। पति ने शराब पी रखी थी, रात में घर आने के दौरान पति ने दोबारा शराब पी और घर आकर विवाद करने लगा।
इस पर उसने पति के ही फोन से समीर को दो बार कॉल कर बुला लिया। समीर के घर आने पर उसने चारपाई पर लेटे पति के हाथ पकड़े और समीर ने चाकू से उसका गला रेत दिया। पति की मौत हो जाने पर समीर ने चाकू तोड़ने का प्रयास किया तो उसके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए समीर ने चाकू पति के हाथ पर रख दिया। इसके बाद वह दोनों दोबारा शादी में शामिल होने चले गए। 28 जनवरी की सुबह उसने पति के आत्महत्या करने की जानकारी लोगों को दी। मगर पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
.............................
शमा ने 13 साल पहले किया था कलीम से प्रेम विवाह
पुलिस पूछताछ में शमा ने बताया कि उसने कलीम से 13 साल पहले अपनी उम्र से करीब दोगुना बड़े कलीम से प्रेम विवाह किया था। समय के साथ उसने दो बेटे व एक बेटी को जन्म दिया। तीनों बच्चों की महज दो से ढ़ाई वर्ष की उम्र में बीमारी से मौत हो गई। इधर पति के बदले रवैये से वह परेशान थी। इस बीच सहारा देने वाले समीर से उसके संबंध बन गए। संबंध में बाधा बनने पर पति को मार डाला। गिरफ्तारी के बाद जेल जाने पर शमा पुलिस के सामने बिलखती रही और अपने किए पर पछतावा करती दिखी।
.......................
बचने के लिए परिजन के साथ घूमता रहा समीर
चाचा की हत्या करने के बाद समीर ने बचने के लिए कई जतन किए। वह घटना को लेकर अनभिज्ञ होने का नाटक करते हुए कलीम के परिजन के साथ दुख में शामिल रहा। यहां तक कि उसके पोस्टमार्टम करवाने से लेकर शव दफनाने के दौरान भी साथ रहा। जिससे कोई उसपर शक न करे। वह परिजन के साथ थाने भी गया। जिससे वह पुलिस की जांच के बारे में भी जान सके। शनिवार को कलीम के भाई शकील ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। रविवार को पुलिस की पूछताछ में समीर ने पहले तो अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने जब उसके हाथ में आई चोट व कलीम के नंबर से घटना की रात दो बार फोन किए जाने के बारे में पूछा तो वह टूट गया। उसने बताया कि घटना की रात चाचा शादी समारोह में शामिल होने के बाद चाची को लेकर घर चले गए। रात करीब 11 बजे चाची ने चाचा के फोन से दो बार काल कर बताया कि चाचा नाराज हो रहे हैं। चाचा को मारने की नीयत से चाकू पैंट की जेब में डालकर चाचा के घर पहुंचा और हत्या कर दी। इसके बाद वह उसने घर आकर खून से सने हाथ धोए। शर्ट की कलाई में खून लगा होने पर उसे उतारकर घर में छुपा दिया और शादी समारोह में वापस चला गया। सुबह चाची ने चाचा के आत्महत्या करने का शोर मचाया।

..................
वर्जन................
पत्नी ने ही अवैध संबंध के चलते भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई है। कलीम के मोबाइल से घटना की रात प्रेमी को कॉल किए जाने व अन्य सुबूत मिलने पर पुलिस ने दोनों से घटना की पूछताछ की। जिसमें दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। - संजय वर्मा, सीओ भोगनीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed